'बुलेटप्रूफ कार के बिना नहीं चल सकता, कब गोली... ', राशिद खान का छलका दर्द
- indiasportsgroup
- Dec 23, 2025
- 1 min read

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने खुलासा किया है कि उन्हें अपने देश में सुरक्षा कारणों से बुलेटप्रूफ कार में ही सफर करना पड़ता है. केविन पीटर सन के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि सुरक्षा हालात की अनिश्चितता के चलते यह उनके लिए ज़रूरी है.
अफगानिस्तान के क्रिकेट सुपरस्टार राशिद खान ने अपने देश में यात्रा के दौरान अपनाए जाने वाले असाधारण सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने खुलासा किया कि अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए उन्हें बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करना पड़ता है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राशिद ने बताया कि अफगानिस्तान में उनके लिए आज़ादी से घूमना संभव नहीं है, जिसे सुनकर पीटरसन भी हैरान रह गए.




Comments