फुटबॉलर लियोनल मेसी की बहन का एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल; नए साल पर होने वाली शादी टली
- indiasportsgroup
- Dec 23, 2025
- 1 min read

Lionel Messi's Sister Car Accident: फुटबॉलर लियोनल मेसी की बहन एक दुर्घटना का शिकार हो गई, उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, उनकी शादी भी टालनी पड़ी है.
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की बहन मारिया (Maria Sol) का मियामी में अपनी एसयूवी कार चलाते समय एक्सीडेंट हो गया है. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. खबर के मुताबिक उनके कई हिस्सों पर फ्रैक्चर हुआ है, जलने की चोटों की भी बात कही जा रही है. मारिया की शादी 3 जनवरी को तय थी, जिसे अभी टाल दिया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार लियोनल मेसी की बहन सोल को अचानक कोई मेडिकल प्रॉब्लम हुई और उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. सोल को रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा, और इसी वजह से उनकी शादी टाल दी गई है. लियोनल मेसी कुछ दिन पहले 3 दिवसीय भारत दौरे पर आए थे, जहां वह कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के बाद वनतारा गए थे.
रीढ़ की हड्डी में दो फ्रैक्चर
खबरों के अनुसार लियोनल मेसी की बहन की रीढ़ की हड्डी में दो फ्रैक्चर, एड़ी और कलाई में फ्रैक्चर और कई जगह जलने की चोटें आईं है. अच्छी बात यह है कि वह सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं. मारिया सोल मेसी की छोटी बहन है.




Comments