top of page

चिन्नास्वामी में विजय हजारे ट्रॉफी का मैच नहीं खेलेंगे कोहली, एक दिन पहले बदल गया वेन्यू



सुरक्षा चिंताओं के चलते एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को एक बार फिर क्रिकेट मैच आयोजित करने की अनुमति नहीं मिली है, जिससे विराट कोहली की घरेलू क्रिकेट में वापसी बेंगलुरु में नहीं हो पाएगी. 4 जून की भगदड़ के बाद स्टेडियम को असुरक्षित घोषित किया गया था और सरकार की उच्चस्तरीय समिति ने अब भी मंजूरी देने से इनकार किया है .

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम एक बार फिर विराट कोहली की वापसी का गवाह नहीं बन पाएगा, क्योंकि इस वेन्यू को दोबारा मैच आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई है. यह फैसला स्टेडियम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब इसे अगले सीजन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों की मेजबानी के लिए सैद्धांतिक रूप से हरी झंडी मिल चुकी थी.


 
 
 

Comments


ISG

Learn the Techniques and  Be the Leader

All Rights Reserved by ISG © 2025 

  • Facebook
  • Instagram
  • X
bottom of page